| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सत्य की खोज की प्रति भेंट करते पुस्तक के लेखक डॉ. प्रवीण तिवारी। सत्य की खोज पुस्तक को प्रभात प्रकाशन दिल्ली ने प्रकाशित किया है। मूल रूप से एक संपूर्ण और सफल व्यक्तित्व निर्माण की ओर अग्रसर करने वाली इस पुस्तक के बारे में देश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं ने भी अपनी सकारात्मक समीक्षाएं लिखीं हैं। ये पुस्तक आज की भागदौड़ और प्रतियोगिता से भरी जिंदगी में युवाओं के लिए एक सच्चा मार्ग दर्शन है। इस पुस्तक में सत्य को प्राप्त हुए लोगों के विषय में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात जो ये पुस्तक समझाती है वह ये कि सत्य एक ही है। सत्य हम सब के भीतर मौजूद है। सत्य का किसी धर्म, मजहब या पूजा पाठ के तरीके से कोई लेना देना नहीं है। ईश्वर के सच्चे स्वरूप को समझाने जैसे जटिल विषय को भी इस पुस्तक में सहजता से पाठकों के समक्ष रखा गया है। ये पुस्तक प्रमुख बुक स्टॉल्स के अलावा amazon.com पर भी उपलब्ध है। |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें